जाने क्या रिश्ता है
तुमसे हमारा,
जाने क्यों होती है तकलीफ
हर उस वक्त,
जब भी दुनिया छोड़ जाता है
कोई अभिनेता,
लगता है जैसे, था कोई अपना|
ना कोई रिश्ता, ना कोई नाता
फिर भी क्यों रोता है, दिल हमारा|
क्यो सच्ची लगती है हमे,
तुम्हारी परदे पे कही,हर एक बात,
जो मायने ही नही रखती तुम्हारे लिए|
हम तो काफी कुछ सीख जाते है,
तुम्हारे द्वारा निभाए गए किरदार से,
फिर क्यों तुम ही नही सुनते
तुमसे जुडी कही सूनी बात|
माना हमने भी, फिल्मों में कही बाते, सच नही होती,
पर एकबार खुद पर आजमाते,
तो आज एक जिंदगी और बच जाती|
हां, एक जिंदगी और बच जाती,
क्योंकि, तुम्हारे फिल्मी अंदाज से,
तुम्हारे द्वारा कहे गए शब्दो से
प्रेरित होकर, कितनो ने अपने, इरादे बदल दिए,
वरना मौत को गले लगाने की वजह कम नही होती|
जिन पवित्र रिश्तों का
वास्ता देकर,
तुम समाज को एक नई सोच,
नई दिशा देते हो,
उन्ही रिश्तों के लिए,
तुम क्यों नही रूक जाते??
क्या समझते हो तुम,
लोग सिर्फ परदे पे एक चेहरा देखते और भूल जाते है?
माफ करना जनाब,
फिल्मों में भी जब तुम मरते हो,
तो लोग मायूस होकर घर लौटते है|
बडा दिलवाला होता है, तुम्हारा चाहनेवाला,जानता है,
तुम्हारा नही है उससे कोई वासता,
ना कोई लेना - ना देना
फिर भी तुम्हे, तुम्हारी, जिंदगी
मिटाने की इजाजत नही देता|
तुमसे जुडा है वो, कुछ इस कदर
बिना वजह बताए,
बिना अलविदा कहे,
'तुम्हे तुम्हारे और हमारे जिंदगी' से
जाने की इजाजत नही देता||
तुमसे हमारा,
जाने क्यों होती है तकलीफ
हर उस वक्त,
जब भी दुनिया छोड़ जाता है
कोई अभिनेता,
लगता है जैसे, था कोई अपना|
ना कोई रिश्ता, ना कोई नाता
फिर भी क्यों रोता है, दिल हमारा|
क्यो सच्ची लगती है हमे,
तुम्हारी परदे पे कही,हर एक बात,
जो मायने ही नही रखती तुम्हारे लिए|
हम तो काफी कुछ सीख जाते है,
तुम्हारे द्वारा निभाए गए किरदार से,
फिर क्यों तुम ही नही सुनते
तुमसे जुडी कही सूनी बात|
माना हमने भी, फिल्मों में कही बाते, सच नही होती,
पर एकबार खुद पर आजमाते,
तो आज एक जिंदगी और बच जाती|
हां, एक जिंदगी और बच जाती,
क्योंकि, तुम्हारे फिल्मी अंदाज से,
तुम्हारे द्वारा कहे गए शब्दो से
प्रेरित होकर, कितनो ने अपने, इरादे बदल दिए,
वरना मौत को गले लगाने की वजह कम नही होती|
जिन पवित्र रिश्तों का
वास्ता देकर,
तुम समाज को एक नई सोच,
नई दिशा देते हो,
उन्ही रिश्तों के लिए,
तुम क्यों नही रूक जाते??
क्या समझते हो तुम,
लोग सिर्फ परदे पे एक चेहरा देखते और भूल जाते है?
माफ करना जनाब,
फिल्मों में भी जब तुम मरते हो,
तो लोग मायूस होकर घर लौटते है|
बडा दिलवाला होता है, तुम्हारा चाहनेवाला,जानता है,
तुम्हारा नही है उससे कोई वासता,
ना कोई लेना - ना देना
फिर भी तुम्हे, तुम्हारी, जिंदगी
मिटाने की इजाजत नही देता|
तुमसे जुडा है वो, कुछ इस कदर
बिना वजह बताए,
बिना अलविदा कहे,
'तुम्हे तुम्हारे और हमारे जिंदगी' से
जाने की इजाजत नही देता||
© सुवर्णा देशपांडे काशीकर
No comments:
Post a Comment